ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।

प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें उसने कहा है कि भ्रामक विज्ञापन मामले में पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

पतंजलि के इन उत्पादों का लाइसेंस निलंबित

उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने पतंजलि के जिन 14 उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. उनमें स्वासारि गोल्ड, स्वासारि वटी, दृष्टि आई ड्रॉप, स्वासारि प्रवाही, ब्रोंकोम, मुक्ता वटी एक्ट्रा पावर, स्वासारि अवलेह, बीपी ग्रिट, लिपिडोम, मधुग्रिट, लिवामृत एडवांस, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, आईग्रिट गोल्ड और लिवोग्रिट शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी कड़ी फटकार

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की ओर से प्रकाशित किए गए माफी नामे मामले पर मंगलवार 30 अप्रैल को सुनवाई करेगा. इससे पहले 23 अप्रैल को सुनवाई हुई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों को लेकर माफी नामे को अखबारों में प्रमुखता से नहीं दिखाए जाने को लेकर पतंजलि को कड़ी फटकार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछे थे सवाल

सुनवाई के दौरान पतंजलि ने कोर्ट से कहा था कि उसने 67 अखबारों में अपने माफी नामे को प्रकाशित करवाया था. पतंजलि ने कोर्ट से कहा था कि वह कोर्ट का सम्मान करता है और ऐसी गलती को फिर से कभी दोहराया नहीं जाएगा. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा था कि क्या उनके माफी नामे का साइज उनके द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले पतंजलि उत्पादों के विज्ञापनों के साइज के आकार के जितना था?

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.