रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल में राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी एवं शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। पद्मश्री अनूप साह द्वारा झंडा फहराकर गाँधी तथा शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यारपण किया गया।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा सभी का स्वागत कर गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संगीत अध्यापक राजेश कुमार के निर्देशन में छात्रो द्वारा बापू के प्रिय भजनों का पाठ किया।
कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षक शैलेंद्र चौधरी, प्रायमरी विंग की प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने संबोधित किया।

अंत मे छात्रों द्वारा डॉ एस एस बिष्ट, गणेश लोहनी, ललित सिंह जीना, के निर्देशन मेंविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर राजेश लाल, तारा जोशी, गीता बिष्ट, आशा रौतेला, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को 98 लाख रुपये की मंजूरी, पहली किस्त के 59 लाख जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.