नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में घटित चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी सुरागरसी एवं पतारसी के निर्देश दिए गए थे।

 जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन एवं श्री अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक भवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष  संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना भीमताल में पेट्रोल पंप में 20-10-2025 की रात्रि चोरी के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0–57/25, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का सफल खुलासा किया गया।

टीम द्वारा कुशल पतारसी, सुरागरसी एवं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के माध्यम से आरोपी को चिन्हित कर अभियुक्त युगल कुमार पुत्र भुवन चन्द्र निवासी ग्राम तोक पाण्डेछार, अलचौना, थाना भीमताल, जिला नैनीताल (उम्र–21 वर्ष) को मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उप खनिज निकासी को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, डीएम ने विभागों को दिए समयबद्ध व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.