ओल्ड लंदन हाउस में पटाखे की चिंगारी से लगी आग सीसी फुटेज आया सामने

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ओल्ड लंदन हाउस में दूसरी बार लगी आग का सी.सी.टी.वी.फुटेज आया सामने। घटनास्थल पर गिरती चिंगारियों को देखकर माना जा रहा है कि किसी रॉकेट से आग लगी होगी।
नैनीताल में सोमवार रात लगभग 2:30 बजे ओल्ड लंदन हाउस में फर्नीचर की दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सवेरे 5 बजे तक काबू किया।

मैट, बैड और गद्दों में लगी आग ने तांडव मचा दिया। आग की सूचना मंगलवार सवेरे जंगल की आग की तरह फैल गई। कोई इसे साजिश तो कोई दुर्भाग्य मान रहा था। प्रशासन ने भी आनन फानन में जांच के आदेश दे दिया। आज जांच के पहले चरण में सामने आए वीडियो में रात 2:32 मिनट पर कुछ चिंगारी गिरती दिखाई दी।

वीडियो में, इसके कुछ समय बाद दुकान के अंदर आग सुलगती नजर आई। माना जा रहा है कि घटना इसी के बाद घटित हुई होगी।
इससे पहले भी कई स्वामियों वाले इस भवन में बीती 27 अगस्त की रात 9:30बजे आग लगी थी। उसमें झुलसकर एक महिला की मौत हो गई थी और कई लोगों का बड़ी तादाद में माल का नुकसान हुआ था।

आज सवेरे लगभग 11 बजे भी इसी भवन की एक जर्जर दीवार टूटकर गिर गई थी, हालांकि पत्थर एक पिकअप के ऊपर गिरे जिससे वहां चलते लोगों को कुछ नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फोन हैकिंग के आरोपों से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने दी गैरसैंण विधानसभा सत्र में आत्मदाह की चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.