ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

खनस्यूं दिव्यांग शिविर में हंगामा: विधायक राम सिंह कैड़ा पर चिकित्सकों से अभद्रता और दबाव बनाने के आरोप

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के खनस्यूं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर के दौरान विवाद खड़ा हो गया।

शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने विधायक राम सिंह कैड़ा पर अभद्र व्यवहार, अनुचित दबाव और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा खनस्यूं में दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में एक चिकित्सक द्वारा आठ दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए।

इसी दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों पर कथित रूप से दिव्यांग प्रमाणपत्र में हेरफेर करने का दबाव बनाने लगे। चिकित्सकों का कहना है कि जब उन्होंने भारत सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही प्रमाणपत्र जारी करने की बात कही, तो विधायक नाराज हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि उन्होंने शिविर को बंद कराने और चिकित्सकों को बाहर जाने के निर्देश भी दिए।

चिकित्सक के अनुसार, विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को फोन पर भी अभद्र भाषा में दोबारा कैंप लगाने और अन्य चिकित्सक भेजने को कहा। इस दौरान शिविर का माहौल तनावपूर्ण और भयावह हो गया, जिससे चिकित्सकों पर हमले की आशंका उत्पन्न हो गई। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने किसी तरह सुरक्षित स्थान के लिए प्रस्थान किया।

इस पूरे प्रकरण को लेकर संबंधित चिकित्सक ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच और चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी नैनीताल, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.