ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय को बम उड़ाने के बाद अब हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

 हल्द्वानी। मैडिकल कॉलेज को न्यायालयों के बाद धमकी भरा फोन आने से मैडिकल स्टाफ और स्टूडेंट्स में हड़कंप। 

       नैनीताल हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को मेल पर बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद अब हल्द्वानी मैडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी घातक साईनाइट बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आज भेजी धमकी में कहा गया है कि “आपके कॉलेज में

साईनाइट पोइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों/स्टूडेंट्स को निकल लें। अल्लाहू अकबर “

     मेल 24 फरवरी को 11:38 बजे प्राप्त हुई जिसके बाद मैडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी और स्टाफ कॉलेज तत्काल बिल्डिंग से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि मेल की सूचना के बाद पुलिस आई और चले गई।

     इधर, पुलिस ने पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड(बी.डी.एस.)और डॉग स्क्वाड ने पार्किंग, कार्यालय और वार्डों में तलाशी ली। इसके बाद पुलिस दल सीधे सुशीला तिवारी मैडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें स्टाफ बाहर से खड़ा मिला। पुलिस ने मेन गेट खुलवाकर अंदर के चप्पे चप्पे पर तलाशी ली। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 15 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.