ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में पंचायत चुनाव में सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा प्रत्याशियों को धमकाने का लगाया आरोप

हरीश पनेरु ने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने रहे प्रत्याशियों को सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा तरह-तरह के प्रलोभन व धोखाधड़ी से नामांकन पत्र वापसी व निरस्त करने की सांठगांठ का आरोप लगाया ।

इसी संबंध में हरीश पनेरु ने रिटर्निग ऑफिसर को पत्र लिखकर निष्पक्ष चुनाव  मांग की है।

 उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की चलते आजकल हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यो के नामांकन पत्रों की जॉन्च की प्रक्रिया नामांकन चल रही है।

जिसमे सत्ता पक्ष से जुडे लोगों द्वारा निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने की प्रयास किया जा रहा है।

हरीश पनेरु ने आरोप लगाया कि नामांकन के दौरान  (सप्ता पक्ष) के लोगो द्वारा नामांकन करा दूंगा कहने के बहाने से पत्र में जमा करवा दूंगाँ व नामांकन प्रतावलियो को गायब कर दिया जा रहा है।

जिस कारण से कई लोग चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाये बैठे हैं। उनके साथ धोखा हो सकता है।

इतना ही नहीं नाम वापसी के परपत्रो को लेकर सप्ता पक्ष के लोग  उममीदावारों के घरों पर जाकर नामांकन वापसी का दबाव बना रहे हैं।

इसलिए नामांकन वापसी के लिए प्रत्याशी का होना अति आवश्यक किया जाए, तभी निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद की आ सकती है।

हरीश पनेरु रिटर्निंग आफिसर से अनुरोध किया है कि उम्त प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान लेकर सम्मलित कर्मचारियों को निर्देशित करने की कृपा करे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार,महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.