हल्द्वानी।  अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार भूपेंद्र कोरंगा को आज पुलिस ने भारी फोर्स के साथ जबरन उठाकर अस्पताल भर्ती कराया है।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कार्यों की तीखी नोंक झोंक हुई। महिलाओं ने पुलिस पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भले ही आप हमारे साथी को भूख हड़ताल से उठाकर ले जाएं लेकिन यह आमरण अनशन जारी रहेगा।

बेरोजगारों का कहना है कि जब तक स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं होती वह इसी प्रकार आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.