ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

नैनीताल। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चाइना पीक क्षेत्र में सोमवार को ट्रैकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मुरादाबाद से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए 24 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 160 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का सफल रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मानपुर चौकी क्षेत्र निवासी साजिद (24 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। सोमवार को सभी दोस्त चाइना पीक की दुर्गम पहाड़ियों पर ट्रैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक साजिद का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।

युवक के खाई में गिरते ही उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन और SDRF को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। कठिन और संकरे पहाड़ी रास्ते के बावजूद टीम ने खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई।

SDRF जवानों ने सावधानी और कुशलता का परिचय देते हुए घायल साजिद को सुरक्षित बाहर निकाला और स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। SDRF टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय नैनीताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.