ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

पहाड़ियों में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चंबा थाना क्षेत्र के धनच्यूला की पहाड़ियों में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सकलाना पट्टी के घेना कठु निवासी 32 वर्षीय रजनी नेगी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार रजनी नेगी का मायका मरोड़ा गांव में है। मायके पक्ष का आरोप है कि रजनी लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी और उसका अपने पति धर्मेंद्र कठैत के साथ विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक रजनी ने पहले ही अपने भाई को बता दिया था कि वह अब ससुराल वापस नहीं जाएगी। गांव के लोगों ने भी दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

बताया जा रहा है कि 23 मई को रजनी के पति धर्मेंद्र ने कुमाल्डा में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार महिला की तलाश की जा रही थी। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि खोजबीन में ससुराल पक्ष ने अपेक्षित सहयोग नहीं किया।

इस मामले में मृतका के पति धर्मेंद्र का कहना है कि रजनी सुबह करीब 5 बजे घर से निकली थी। उन्होंने उसके पीछे जाकर तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। गांव वालों के कहने पर दोपहर करीब 2:30 बजे गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। अगले दिन स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि रजनी का शव धनच्यूला की पहाड़ियों में पड़ा हुआ है।

मृतका के परिजनों का कहना है कि रजनी के गले पर गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि परिजनों ने सीधे तौर पर किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पंचनामा और मीडिया के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेज दिया।

महिला की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.