ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

उत्तराखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी अप्रत्याशित गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मैदानी जिलों और उनसे सटे पहाड़ी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। लगातार दूसरे दिन दून का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मई महीने में अब तक चार दिन तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने हल्का करवट ली है। यमुनोत्री समेत कई ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की सूचना मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। वहीं 29 और 30 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, तेज अंधड़ और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिला नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रखने, अस्पतालों में हीट वेव और डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं, ओआरएस और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने को कहा गया है।

इसके साथ ही नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में पेयजल, प्याऊ, ठंडे पानी और अस्थायी शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  पहले ही प्रयास में UGC-NET में शिवानी पुजारी की शानदार सफलता, 97.69 परसेंटाइल हासिल कर उत्तराखंड और नैनीताल का बढ़ाया मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.