ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

भीमताल के नौकुचियाताल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से नगर में फैली सनसनी 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। नौकुचियाताल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार नाव चालक अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने मामले की सूचना भीमताल कोतवाली पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है और वह बाहरी व्यक्ति प्रतीत हो रहा है। शव पर पेंट और टी-शर्ट पहनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। प्रारंभिक तौर पर शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस शव को झील से बाहर निकालकर पहचान कराने और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  भवाली पुलिस की तत्परता से घर से लापता दो नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.