ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पोक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, काठगोदाम पुलिस व SOG की संयुक्त कार्यवाही

हल्द्वानी। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पोक्सो एक्ट के मामले में पिछले करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली काठगोदाम में वर्ष 2026 में दर्ज पोक्सो एक्ट के मुकदमे में नामजद आरोपी मिथुन उर्फ मिथुन चौधरी पुत्र अवद चौधरी, निवासी बेहरिया बैरिया, बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार), हाल निवासी जयदेवपुर थाना मुखानी, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा टेक्निकल और मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। सटीक सूचना मिलने पर 26 मई 2026 को थाना मुखानी क्षेत्र के जयदेवपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक एवं एसओजी के कांस्टेबल भानू प्रताप ओली शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला एवं बाल अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अगस्त, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.