ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री धामी का विजन साकार, धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस एक्शन

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ का धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, बोले- धर्मांतरण नहीं होगा बर्दाश्त — जीरो टॉलरेंस, सीधा एक्शन

नाबालिग से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर AI से अश्लील वीडियो की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत SSP डॉ. मंजुनाथ का सख्त एक्शन, आरोपी को लालकुआँ से दबोचा

नैनीताल/लालकुआँ। जनपद नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और AI तकनीक के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में Dr. Manjunath TC (SSP नैनीताल) ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को FIR दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। यह कार्रवाई राज्य में धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाने वाली सरकार की नीति के अनुरूप की गई।

पीड़िता द्वारा 29 अप्रैल 2026 को कोतवाली लालकुआँ में दी गई तहरीर के अनुसार, लगभग दो माह पहले इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी के जरिए आरोपी ने संपर्क किया। बाद में उसने निजी जानकारी हासिल कर फोन पर बातचीत शुरू की और फिर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की।

आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर AI तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले में धारा 78/79 BNS, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम-2022 की धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ अमित सैनी और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस के जरिए आरोपी की तलाश कर 1 मई 2026 को लालकुआँ क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम (27 वर्ष), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में धर्मांतरण से जुड़े किसी भी अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में गूंजा सैनिक सम्मान का संदेश: मुख्यमंत्री धामी बोले— सैनिक कभी ‘पूर्व’ नहीं होता, जीवनभर रहता है सैनिक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.