ब्रेकिंग न्यूज़

शादी समारोह  मातम में बदला,डीजे पर नाच रही महिला अचानक बेहोश होकर गिरी और बाद में अस्पताल में मौत

राजस्थान। जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र स्थित मोरसीम गांव में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब डीजे पर नाच रही एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान दीपू राजपुरोहित के रूप में हुई है, जो अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार (27 अप्रैल) की रात बंदोली कार्यक्रम के दौरान वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ डीजे पर नृत्य कर रही थी। माहौल पूरी तरह उत्सव का था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपू सामान्य तरीके से डांस कर रही थी, तभी अचानक वह लड़खड़ाई और जमीन पर गिर पड़ी। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन जब वह उठी नहीं तो अफरा-तफरी मच गई।

परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर किया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।

बताया जा रहा है कि दीपू की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। ऐसे में उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ समय पहले तक जश्न का माहौल था, वहां अब सन्नाटा और मातम छाया हुआ है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इस तरह की अचानक होने वाली मौतों को लेकर चिंता जता रहे हैं। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डांस करते हुए अचानक गिरती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें :  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.