ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं  में टस्कर हाथी का आतंक 72 घंटे में तीसरी मौत, टांडा जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को पटक-पटक कर मार डाला 

लालकुआँ/टांडा। लालकुआं के टांडा जंगल क्षेत्र में टस्कर हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 72 घंटे के भीतर तीसरी दर्दनाक घटना में एक 60 वर्षीय महिला की हाथी ने बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, शाह पठानी गांव से पंतनगर जाने वाले मार्ग पर तीन महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। इसी दौरान एक दांत वाला टस्कर हाथी अचानक उनकी ओर दौड़ पड़ा। महिलाएं जान बचाने के लिए भागीं, लेकिन हाथी ने मैंना देवी (60), पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल, निवासी झा कॉलोनी पंतनगर को पकड़ लिया। हाथी ने उन्हें सूंड से पटक-पटक कर और पैरों से कुचलकर मार डाला।

घटना के बाद साथ गई अन्य महिलाएं बदहवास हालत में कॉलोनी पहुंचीं और लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि हाथी जंगल की ओर भाग चुका था।

मृतका के परिवार में तीन बच्चे—दो बेटियां और एक बेटा—हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यही टस्कर हाथी दो दिन पहले सांप पठानी क्षेत्र में भी दो लोगों की जान ले चुका है, जिनमें से एक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को जल्द पकड़ने या इलाके से खदेड़ने की मांग की है, ताकि आगे किसी और की जान न जाए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठाया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.