अल्मोड़ा में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जागेश्वर वन रेंज के अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक नवीन नौटियाल को 25 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के नाम पर घूस की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया और योजनाबद्ध तरीके से टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हाई कोर्ट के स्थायी परिसर का रास्ता साफ करने में जुटी धामी सरकार, वन भूमि हस्तांतरण पर केंद्र से मांगी मंजूरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.