ब्रेकिंग न्यूज़

अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी विधायक का धरना, वन मंत्री पर भी आरोप

परोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने टौंस और गोविंद वन्यजीव विहार के डीएफओ के अटैचमेंट को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल के सरकारी आवास पर धरना दिया। बाद में उन्होंने मंत्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

मंत्री ने विधायक पर पीसीसीएफ के हाथ से कागज छीनकर फाड़ने का आरोप लगाया। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक दुर्गेश्वर लाल मंगलवार दोपहर बाद वन मंत्री सुबोध के यमुना कालोनी स्थित आवास पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।

उनका आरोप था कि गोविंद वन्यजीव विहार, अपर यमुना और टौंस वन प्रभाग के डीएफओ,क्षेत्रीय जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। डीएफओ पति-पत्नी, क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने दोनों के अटैचमेंट की मांग की।

दुर्गेश्वर लाल का आरोप है कि कुछ देर बाद वन मंत्री ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनका यह भी आरोप है कि मंत्री ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। वहीं, मंत्री सुबोध ने आरोपों को गलत बताया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गेश्वर लाल को सीएम आवास पर बुलाया। सीएम आवास में दुर्गेश्वर लाल मुख्यमंत्री के गले लगकर फफक पड़े। इस पर सीएम ने उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मिशन 2027: तुषराड़, टकुरा और जमराड़ी पहुंचे हरीश पनेरू, ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.