नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार शाम निकाला मशाल जुलूस

लालकुआं। दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार शाम मशाल जुलूस निकाला गया।

 जुलूस में शामिल रहे भाजपा पदाधिकारी, प्रधान एवं ग्रामीण -हाट बाजार से शुरू हुआ जुलूस नगर में घूमता हुआ लालकुआं कोतवाली तक गया।

नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म के मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए जहां कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही है तो वही मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आने लगे हैं।

भाजपा नेता और नैनीताल दूध उत्पादन सरकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी के नेतृत में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लालकुआं में मशाल जुलूस निकालते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की।

भाजपा के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप हैं और पुलिस इसमें मामला भी दर्ज कर ली है लेकिन रेप का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार नहीं की है।

भरत नेगी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने तत्परता दिखाते हुए डेयरी फेडरेशन प्रशासक से हटा दिया है ऐसे में अब मुकेश बोरा को नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा की मांग की है।

भाजपा नेता एवं नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी एवं हल्दूचौड़ के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने लालकुआं हाट बाजार प्रांगण से देर शाम मशाल जुलूस निकाला।

भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश बोरा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता नहीं मान रही है.भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुकेश बोरा को कार्यकर्ता नहीं माने जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी अब मुकेश बोरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लालकुआं में मशाल जुलूस निकालकर गिरफ्तारी की मांग की है।
गौरतलब है कि नैनीताल दूध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने नौकरी परमानेंट करने के नाम पर 3 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

मामला मीडिया के आने के बाद पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

जुलूस नगर में घूमता हुआ कोतवाली परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल क्षेत्रवासियों को कोतवाली के सामने संबोधित करते हुए दोनों भाजपा नेताओं ने दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद किए गए नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश बोरा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

क्षेत्रवासियों का कहना था कि महिला उत्पीड़न की इस घटना में आरोपी को सजा मिलनी आवश्यक है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से घटना के आरोपी मुकेश बोरा को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की।

मशाल जुलूस और प्रदर्शनकारियों में भाजपा मंडल हल्दी के उपाध्यक्ष अशोक पढालनी, मंत्री संजय धारीयाल, ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला, मीना भट्ट, ललित सनवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा तारा सिंह नेगी, व्यापार मंडल महामंत्री दिनेश लोहनी, बंशी बिष्ट, भास्कर भट्ट, गुड्डू नेगी छात्र नेता सपना जोशी, नेहा बोरा, वर्षा शाह, पल्लवी बोरा, विजय जोशी, राजू पांडे, पूनम दुम्का, चेतन गुरुरानी, मीना नेगी, हिमांशु बमेठा, गौरव दानू, लक्की जोशी समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.