हल्द्वानी में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष में एक रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा, हल्द्वानी द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष में एक रक्तदान शिविर का आयोजन गोला गणपति टाटा मोटर्स, बरेली रोड में किया गया।

सचिव डॉ अभिषेक मित्तल ने बताया की शिविर में 51 लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया जिससे 45 यूनिट रक्त डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को दिया गया।

शाखा सदस्यों द्वारा सभी रक्तदाताओं एवं गोलागणपति टाटा मोटर्स के स्वामी अंकित अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, क्षेत्रीय सचिव-संपर्क आरके गुप्ता, शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, उपसचिव सौरव अग्रवाल, भगत सिंह शाखा अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मयंक मित्तल, दीपक बख्शी, मनोहर केसरवानी, समर्थ अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम आयोजन में अनुज शाखा वीर भगत सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.