ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित जीबी पंत पुस्तकालय में शनिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एनएसएस, आईक्यूएसी तथा विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 23 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय पंत, विजिटिंग प्रोफेसर निदेशक डॉ. ललित तिवारी, डॉ. लता पांडे, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. गगन होती एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवांगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। डॉ. संजय पंत ने इसे जीवन बचाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया, वहीं डॉ. ललित तिवारी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 120 दिनों में रक्तदान कर सकता है।

शिविर में बीडी पांडे चिकित्सालय की टीम ने सहयोग किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों में डॉ. ललित तिवारी, डॉ. गगन होती, अनीता रावत, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. अशोक उप्रेती, अतुल, वैशाली चंदोला, वैशाली कर्नाटक, सागर साह, अंशुल, तमन्ना, प्रिया, वंशिका, बब्बर, वैभव, प्रियांशी, कुशल, तनिषा, काव्य, अनीता बोरा, अदिति और अतुल चंद्र शामिल रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. भुवन आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही आयोजन में विशेष सहयोग देने वाले लाल सिंह, अनीता रावत, अतुल और शिखा को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. पेनी जोशी, वसुंधरा और लता नितवाल ने भी आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.