ब्रेकिंग न्यूज़

नंबर न देने पर युवती पर तमंचा तानकर धमकी, पीछा करने वाला युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवती का पीछा करने और मोबाइल नंबर न देने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, सुमित गुप्ता नाम का युवक पिछले कई दिनों से कार से उसका पीछा कर रहा था और बार-बार मोबाइल नंबर देने का दबाव बना रहा था। 24 अप्रैल की शाम जब युवती अपनी दुकान पर मौजूद थी, तभी आरोपी अपने साथी योगेश और अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा।

आरोप है कि आरोपी ने दुकान में घुसते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के सहयोगी के साथ मारपीट की और युवती पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराई युवती ने तुरंत पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.