ब्रेकिंग न्यूज़

आर्टिस्ट एसोसिएशन के चुनाव मे कलाकार हेमंत पांडे ने 517 बोटो से जीत कर प्राप्त किया दूसरा स्थान

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) के चुनाव में कलाकार हेमंत पांडे ने 517 वोटों के साथ जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

हेमंत पांडे ने बताया कि सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) की कार्यकारिणी के चुनाव 1 मई को हुए। जिसमें निवर्तमान कार्यकारिणी के सिर्फ दो सदस्य ही चुनाव जीत सके।

बाकी सारे सदस्य प्रीति सप्रू और मुकेश ऋषि गुट के ही जीत गए।

इस चुनाव में तीन निर्दलीयों की भी जीत हुई। मुकेश ऋषि को इस चुनाव में सबसे ज्यादा 539 वोट मिले।

दूसरे नंबर पर अभिनेता हेमंत पांडे रहे जिन्हें 517 वोट मिले हैं। 

बता दें हेमंत पांडे पिथौरागढ़ के एक छोटे से गांव से हैं और भारतीय फिल्म थिएटर और टेलीविजन अभिनेता हैं।

हेमंत पांडे को पहला ब्रेक दिल्ली में जनमाध्यम और अल्लारिपु नामक एक एनजीओ से मिला।

अभिनेता हेमंत पाण्डेय ने कहा की सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन सिंटा के चुनाव में उन्हें विजयी बनाने पर सभी कलाकारों का आभार जताया है।

इधर नैनीताल के रंगकर्मियों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर हल्द्वानी में सुंदरकांड पाठ, समर्थकों ने की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.