ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राफिक एरा में ग्राफेस्ट-2024 की शाम बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान का जादू चला

नादान परिन्दे घर आ जा, क्यों देश विदेश फिरे मारा…

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल।  प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने आज अपने गानों से भीमताल के खुशनुमा माहौल को एक यादगार शाम में बदल दिया। मोहित के गानों से हजारों छात्र-छात्राएं ऐसे मोहित हुए कि कई घंटें जम कर नाचे।

ये यादगार मौका था ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-2024 का। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ० कमल घनशाला ने ग्राफेस्ट-2024 का उद्घाटन करते हुए कहा कि पढ़ाई और उसके बाद कामयाब प्रोफेशनल बनने के साथ जो सबसे जरूरी है. वह है बेहतर इंसान बनना।

डॉ० कमल घनशाला ने कहा कि बेहतर इंसान बनने के लिए टीम भावना, अनुशासन और दूसरों की मदद करने का जज्बा सबसे महत्वपूर्ण है। ग्राफिक एरा युवाओं को केवल कुशल प्रोफेशनल के रूप में ही तैयार नहीं करता बल्कि उन्हें अपने स्टार्टअप शुरू करने और नई खोजों के लिए भी तैयार करता है। ग्राफिक एरा को मिले कई महत्वपूर्ण पेटेन्ट और सफल स्टार्टअप इसी को नुमायां करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह युवाओं को टीम के रूप में कार्य करने, नेतृत्व और अनुशासन सिखाते हैं। छात्र-छात्राओं को बड़े सपने देखने चाहिए और फिर उन्हें पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से जुट जाना चाहिए।

एक सपना पूरा होने के बाद उससे बड़ा दूसरा सपना देखना और फिर उसे लक्ष्य बनाकर पूरा करना एक सिलसिले के रूप में चलना चाहिए। डॉ० घनशाला ने ग्राफेस्ट के बेहतरीन आयोजन पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सराहना की।

ग्राफेस्ट की पहली शाम वॉलीउड सिंगर मोहित चौहान ने एक के बाद एक कई गाने सुनाकर युवाओं को घंटों लगातार नाचने पर मजबूर कर दिया। ग्राफिक एरा के ऑडिटोरियम में यह समारोह शुरू होने से पहले ही हजारों उत्साही छात्र-छात्राएँ एकत्रित हो गये थे।

आवाज के जादूगर मोहित चौहान ने “नादान परिदें घर आजा, क्यों देश विदेश फिरे मारा, क्यों हाल बेहाल थका हारा, क्यों रात बिरात का बेजारा, ओ नादान परिन्दे घर आ जा” गाने से युवाओं का जोश इतना बढ़ा दिया कि थिरकते कदम तेजी से नाचने लगे।

मोहित चौहान ने छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर जब वी मेट फिल्म का गाना “ना है ये पाना ना खोना ही है, तेरा ना होना जाने क्यूं होना ही है. तुमसे ही दिन होता है, सुरमई ही शाम आती तुमसे ही..”. अनजाना अनजानी फिल्म का गाना ‘हर पल लम्हा मैं कैसे सहता हूं हर पल लम्हा में खुद से ये कहता रहता हूं तूझे भुला दिया ओ तूझे भुला दिया ओ जैसे गाने सुनाकर युवाओं का दिल जीत लिया।

ग्राफेस्ट में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अनुशासन और स्वास्थ्य पर ध्यान देने तथा पूरी लगन एवं निष्ठा से पढ़ाई करके अभिभावकों व ग्राफिक एरा का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

दो दिवसीय ग्राफेस्ट के दूसरे दिन कल डीजे नाइट का आयोजन किया जायेगा। आज समारोह का संचालन साहिब सबलोक ने किया। ग्राफेस्ट में विश्वविद्यालय के भीमताल व हल्द्वानी परिसर के छात्र-छात्राएं व शिक्षक भाग ले रहे हैं।

आंधी और बारिस के बावजूद युवाओं का जोश जरा भी कम नही हुआ। समारोह में यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर हल्द्वानी कैम्पस के निदेशक डॉ० मनीष बिष्ट डीन एकेडमिक्स डॉ० मनोज लोहानी समेत कई शिक्षक और हजारों छात्र-छात्राऐं शामिल हुये।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का फिर कहर, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.