ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में घूमने आए पर्यटकों ने मस्जिद चौराहा गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ बवाल 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने मस्जिद तिराहे पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ गया कि पार्किंग से गाड़ी न हटाने की जिद पर अड़े पर्यटक ने पार्किंग संचालक व पूर्व सभासद मनोज साह के सीने पर बंदूक तान दी मामले की जानकारी मिलते है।

पार्किंग संचालक पर्यटक को पकड़ कर थाने ले आए जहां पर पर्यटक द्वारा भविष्य में कभी भी ऐसी गलती न करने का लिखित माफी नामा लिखकर देने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
पार्किंग संचालन मनोज साह जगाती ने बताया देर शाम उत्तर प्रदेश से आए एक पर्यटक ने मस्जिद तिराहे पार्किंग में अपनी गाड़ी लगा दी जिससे जाम की स्थिति बन गई जब पर्यटक से उन्होंने पर्यटक को समझाते हुए गाड़ी हटाने का आग्रह किया। 

उसने गाली गलौज शुरू कर दी काफी समझाने बुझाने के बाद पर्यटक ने आवेश में आकर उनपर बंदूक तान दी।जिसके बाद उसे पकड़कर थाने ले आए जहां पर पर्यटक के माफी नामे के बाद मामला शांत कराया गया।

यह भी पढ़ें :  दूध बांटने वाले व्यक्ति पर दूध में थूकने का आरोप, CCTV सामने आने के बाद मचा हंगामा; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.