हल्द्वानी। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। देर रात नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसाती नाले में पर्यटकों की कार नाले के तेज बहाव में बह गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मुश्किल से सभी को रेस्क्यू बाहर निकाल लिया जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर चोरगलिया थाना क्षेत्र के शेरनाले में भारी पानी आ गया ।

जिसके चलते रात करीब 12:30 बजे अल्मोड़ा जागेश्वर धाम से उत्तर प्रदेश को लौट रहे पर्यटकों की फॉर्च्यूनर कार नाले के तेज बहाव में बह गई। फॉर्च्यूनर कार में 10 पर्यटक सवार थे।

बताया जा रहा है कि लोगों ने कार चालक को नाला पार नहीं करने को मना भी किया उसके बावजूद भी पर्यटकों ने नाले में कार डाल दी। इस दौरान तेज बहाव में कार बहने लगी।

कार बहता देख लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस मजदूरों की सहायता से कर में फंसे सभी 10 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

बताया जा रहा है कि कार बहते हुए पत्थर से रुक गई। इस दौरान सभी पर्यटक कार से बाहर निकल कर के ऊपर चढ़ गए, जिसके चलते उनकी जान बच गई। घटना में कुछ पर्यटकों को मामूली चोटे भी लगी है ।

वही उप जिलाधिकारी का कहना है कि लगातार साइन बोर्ड लगाने के बावजूद लोग बरसात के मौसम में नाला पार करने का दुस्साहस करते हैं कई बार जागरूक करने के बाद भी लोग रिस्क उठा रहे हैं।जो कि गलत है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में भाजपा टिकट का महासंग्राम! कमलेश कैड़ा ने पेश की दावेदारी, भाजपा का सियासी गणित चर्चा में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.