नैनीताल में माँ नैना देवी मन्दिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने की शिव की पूजा।

बारिश के बावजूद भी भक्तों का भगवान के प्रति आस्था कम नहीं हुई

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। माँ नैना देवी मन्दिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने की शिव की पूजा भारी बरसात की बावजूद भी श्रद्धालुओं की भगवान के प्रति आस्था कम नहीं हुई।

नैनीताल में रात से ही भारी बरसात शुरू हो गई थी। सवेरे भक्तजन बरसात रुकने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ा बरसात रुकने के साथ ही मंदिर में भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था ।

नैना देवी के पुरोहित नवीन चंद्र तिवारी ने मंत्र उच्चारण के साथ भोले शंकर की पूजा अर्चना की गई। पहाड़ के शिवालयों में भी भीड़ उमड़ी है। नैनीताल में बारिश के बाद भी शिव भक्त नयना देवी शिवालय पहुंचे और भगवान को जल अर्पित किया है।

इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भगवान शिव की आराधना की है। मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने परिवार की खुशहाली की कामना की और जल पुष्प दूध के साथ शिव को बेल पत्र चढ़ाया, कहा जाता है कि सावन महीने में शिव धरती पर रहते है और कोई सच्चे मन से उनको बेलपत्र चढ़ता है तो उनकी मनोकामना पूरी होती है।नैनीताल :  माँ नैना देवी मन्दिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने पूजा अर्चना कर चढ़ाया जल

हालांकि पहाड़ में पहला सोमवार आज है क्योंकि हरेले के बाद यहां सावन की शुरुआत होती है..वहीं नैनीताल के आसपास भीमेश्वर महादेव,मुक्तेश्वर महादेव के साथ गुफा महादेव माल रोड स्थित शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया समेत सभी मंदिरों में भीड़ भक्तजनों की भीड़ देखने को मिली।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में 36 घंटे की भूख हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने रातभर धरना स्थल पर डाला डेरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.