ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के मॉलरोड के समीप बैंक हाउस के पीछे गोदाम में लगी आग, दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग में पाया काबू

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मॉलरोड समीप एक गोदाम में नशेड़ियों की ओर से बीड़ी सिगरेट जलाने के कारण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मॉलरोड एचडीएफसी बैंक के समीप एक गोदाम में शाम लगभग सात बजे अचानक आग लग गई। गोदाम में पुरानी लकड़ी रखी होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आस पास के लोगों ने आग की लपटें देखी तो दमकल को सूचित किया।ब्रेकिंग न्यूज़  : नैनीताल के मॉलरोड के समीप बैंक हाउस के पीछे गोदाम में लगी भीषण आग

सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। गोदाम के केयर टेकर प्रमोद सुयाल ने बताया कि रोजाना यहां नशेड़ी बैठते हैं, नशेड़ियों की ओर ही बीड़ी सिगरेट जलाकर फेंकने से आग लगी होगी। ऐसी संभावना है।ब्रेकिंग न्यूज़  : नैनीताल के मॉलरोड के समीप बैंक हाउस के पीछे गोदाम में लगी भीषण आग

बताया कि गोदाम हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट का था। जिसमें पुरानी लकड़ी रखी थी। वहीं दमकल के हरनाम सिंह ने बताया कि गोदाम में पुरानी लकड़ी पड़ी होने के कारण आग धधक गई थी। आग पर फायर टेंडर की मदद से पानी डालकर आग बुझा दी गई है।ब्रेकिंग न्यूज़  : नैनीताल के मॉलरोड के समीप बैंक हाउस के पीछे गोदाम में लगी भीषण आग

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में शिक्षक पर छात्र को चांटा मारने का आरोप, कान में अंदरूनी चोट की पुष्टि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.