ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के माल रोड में दोस्तों के साथ घूम रहे पर्यटक पर चार अज्ञात लोगों ने किसी नुकीले हत्यार से  किया वार 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मॉल रोड में घूम रहे पर्यटक पर चाकुओं से वार। 29 वर्षीय पर्यटक का बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

       नैनीताल की मॉल रोड में मल्लीताल के ग्रेंड होटल क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ घूम रहे पर्यटक पर चार अज्ञात लोगों ने किसी नुकीले हत्यार से वार कर दिया।

बहुत देर तक पर्यटक चिल्लाता रहा तो कोई भी उसे अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं था वहां से गुजर रहे असद ने घायल पर्यटक को देखा तो तुरंत अपनी बाइक में बैठ कर अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। इलाज के दौरान यू.पी.से आए पर्यटक ने बताया कि वो शाम के वक्त मॉलरोड में टहल रहे थे

। अचानक निचली मॉल रोड से जा रहे कुछ युवाओं को किसी ने ऊपर की रोड से गाली दे दी।

युवा गुस्से में ऊपर की सड़क पर आ गए, लेकिन तब तक गाली देने वाला फरार हो गया।

युवकों ने घायल 29 वर्षीय कौशलेंद्र श्रीवास्तव पर शक करते हुए उसपर हमला बोल दिया।

युवाओं ने यू.पी.में श्रावस्ती के रहने वाले कौशलेंद्र पर किसी नुकीले हत्यार से वार किया, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव आया है।

कौशलेंद्र अभी बेरोजगार बताए गए हैं और अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।

पुलिस धोखे से हुए इस हमले के आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मिलावट और जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, पूरे उत्तराखंड में चलेगा विशेष जांच अभियान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.