ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने निकाय चुनाव में आरक्षण संबंधी याचिका में अपना निर्णय सुनाया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने निकाय चुनाव में आरक्षण संबंधी याचिका में अपना निर्णय सुनाते हुए आम चुनाव और उसके परिणाम का रास्ता साफ कर दिया है।

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने पिछले सप्ताह से हो रही सुनवाई में आज अपना आदेश सुनाते हुए इंटरिम रिलीफ एप्लिकेशन(अंतरिम राहत)को खारिज कर दिया है।

सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत ने बताया कि न्यायालय ने 5 हफ्ते का काउंटर(जवाब)और दो हफ्ते का रिजाउंडर(प्रतिउत्तर) मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 3 मार्च को होनी तय हुई है।

उन्होंने कहा कि एकलपीठ ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के तथ्यों और बहस से संतुष्ट होते हुए चुनाव निर्धारित समय से कराने के आदेश दिए हैं।

न्यायालय ने आरक्षण के रोटेशन पर बहस का रास्ता खुला रखते हुए अगली तारीख तय की है। न्यायालय ने दूसरी सिंगल बेंच द्वारा निर्णीत हरबर्टपुर नगर पालिका मामले को छोड़कर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

न्यायालय ने किसी मामले में कोई स्थगन आदेश नहीं दिया है और अब न्यायालय का आदेश आने के बाद राज्य में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

   अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि न्यायालय ने चुनाव में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कोई अंतरिम राहत नहीं दी है।

कहा कि राज्य चुनाव आयोग और शहरी विकास विभाग चार सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करेंगे।

उन्होने ये भी कहा कि न्यायालय ने विजयी प्रत्याशियों के विशेषाधिकार को याचिका के अधीन रखा है। 

यह भी पढ़ें :  होटल में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात, तीन युवक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.