ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सीएए कानून को लागू कर बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। देर शाम गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के बाद अब यह पूरे देश में लागू हो गया है। सीएए कानून को लेकर कई तरह के सवाल भी अब लोगों के मन में होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (सीएए-2019) के तहत नियमों को अधिसूचित कर दिया। इन नियमों को नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 कहा जाएगा। ये नियम सीएए-2019 के तहत पात्र लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने की अनुमति देंगे। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा किए जाएंगे, जिसके लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी व गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता से किया गया हर वादा पूरा करती है आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने एक और ऐतिहासिक वादा पूरा किया है आज से देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने के बाद यह लागू हो गया है।

भट्ट ने कहा कि 9 दिसंबर 2019 को का को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई थी इस अधिसूचना के चलते 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 6 समुदाय जिनमे हिंदू, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध और पारसी शामिल है।

इन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी। श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से दोहरी जिंदगी जी रहे इन लोगों के लिए आज स्वर्णिम दिन है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र की सरकार ने लागू किया है। 

भट्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी व गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का आभार जताया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त: प्लॉट विवाद में लौटाए ₹5 लाख, लिव-इन मामले में तीन माह में ₹7 लाख लौटाने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.