ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जीजीआईसी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को पगड़ी पहनकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में सिख समाज के शहीद साहेबजादे को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है ये कार्यक्रम सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों में किया जा रहा है।

वीर बाल दिवस को लेकर हो रहे कार्यक्रमों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी वीरता का गौरवशाली इतिहास पता चलेगा, इस दौरान उन्होंने सिख समाज के कई वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.