देहरादून। पुलिस ने फर्जी तरीके से UKSSSC की परीक्षा देने की योजना बनाने वाले अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अभिलेखों में फर्जीवाडा कर एक ही परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केन्द्रों से आवेदन किया था।
बताया जा रहा है कि उम्र निकल जाने के बाद भी भर्ती के लिए आरोपी ने ये पूरा खेल किया, लेकिन पुलिस की पकड़ में आ गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त ने अपने अभिलेखों में अपनी वास्तविक आयु से कम दर्शाते हुए 3 अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों टिहरी, हरिद्वार तथा देहरादून से आवेदन किया गया।

 एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहकारी निरीक्षक, वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी की परीक्षा प्रस्तावित थी।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के डाटा चेक किए तो एक अभ्यर्थी के बारे में संदिग्ध जानकारी मिली।
पुलिस तक जब मामला आया तो जानकारी हुई कि अभ्यर्थी सुरेन्द्र कुमार पुत्र सलेक कुमार निवासी: कनकपुर, भोजपुर मोदीनगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा 3 अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से 3 अलग-अलग फार्म भरे गये थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.