रानीखेत। दीवान सिंह हॉल, रानीखेत में एक करियर मार्गदर्शन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें कर्नल ले. कर्नल थापा बी.बी., प्रिंसिपल कंसल्टेंट, रीजेनेटिक्स कंसल्टिंग, ने छात्रों को कक्षा 12 के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस संगोष्ठी में आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) रानीखेत और केंद्रीय विद्यालय (KV) रानीखेत के कुल 418 छात्र, 15 शिक्षक और 12 अभिभावक उपस्थित रहे।

कर्नल मुईदीन ने देशभर के विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं की जानकारी भी साझा की।

कर्नल मुईदीन डेल कार्नेगी ट्रेनर, क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम लीड ऑडिटर, न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग के मास्टर प्रैक्टिशनर, साइबर क्राइम इंटरवेंशन ऑफिसर, प्रमाणित करियर गाइडेंस काउंसलर तथा प्रमाणित पेरेंटिंग कोच हैं, जिनका व्यापक अनुभव सत्र की विशेषता रहा।

कार्यक्रम की कंपेयर  निभा सिंह ने संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया और कर्नल साजन मुईदीन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ले. कर्नल थापा बी.बी., GSO-1 ट्रेनिंग तथा  कमलेश जोशी, प्राचार्य APS रानीखेत, भी सत्र में उपस्थित रहे।  जोशी ने कर्नल मुईदीन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह संगोष्ठी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा अत्यंत सराहनीय रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चंपावत में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.