भीमताल। विकासखण्ड ओखलकांडा न्याय पंचायत डालकडंया पतलोट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नव ज्योति संकुल स्तरीय संघ (clf_lc)वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित हुई।

जिसमें समाज कल्याण अधिकारी ने समाज कल्याण संबंधी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में  ग्रामीणों को जानकारी दी।

ग्रामीणों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई और सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु योजनाओं की जानकारी दी गई।

सभी महिलाओं को स्वरोजगार वह उद्यम हेतु प्रेरित किया गया। लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

इस दौरान ग्राम प्रधान क्षेत्र, पंचायत सदस्य, और महिला समूह के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चंपावत में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.