ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’, कूटा ने दी बधाईराहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवालहल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशत

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक विशेष रूप से सक्षम (स्पेशली एबल्ड) महिला अधिवक्ता के कथित मानसिक, आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

देहरादून की कोतवाली नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केशव थलवाल नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला अधिवक्ता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी पहचान “जागो उत्तराखण्ड” नाम के फेसबुक पेज के माध्यम से आरोपी से हुई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी स्वयं को पुलिस प्रताड़ना और सामाजिक संघर्ष का शिकार बताकर लोगों की सहानुभूति हासिल करता था।
आरोप है कि केशव थलवाल ने आर्थिक तंगी और निजी परेशानियों का हवाला देकर महिला का विश्वास जीता और भावनात्मक दबाव बनाकर गूगल पे सहित अन्य माध्यमों से कई बार धनराशि ली। महिला का कहना है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपमानजनक व्यवहार किया और निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने अपने परिचितों के बीच महिला को अपनी “गर्लफ्रेंड” बताकर शादी का दबाव बनाया। साथ ही सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो प्रसारित करने तथा आत्महत्या कर सुसाइड नोट में नाम लिखकर फंसाने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न किया गया।
महिला ने 3 मई 2026 को आए एक अज्ञात फोन कॉल का भी जिक्र किया है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को आरोपी का मित्र बताते हुए महिला पर शादी का दबाव बनाया और बदनाम करने की धमकी दी।
कोतवाली नगर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 183/2026 धारा 318(2), 351(3) और 78 बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भाखड़ा नाले के विकराल रूप ने बढ़ाई चिंता, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचे शिक्षक और छात्र-छात्राएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.