रामनगर में होटल कर्मचारी की हत्या के मामले में पु़लिस ने आरोपी भिकियासैंण निवासी चंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे की हालत में हत्या को अंजाम दिया।चंदन पाठक (50) पुत्र गंगा पाठक, निवासी भलोन पाटकोट रानीखेत रोड स्थित एक होटल में काम करता था।

शनिवार को करीब डेढ़ बजे होटल स्वामी बलवंत नेगी खाना खाने के लिए चले गए। इसी बीच चंदन निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा होटल में पहुंचा और कर्मचारी से कमरा मांगने लगा।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के मुताबिक कमरे को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बताया कि आरोपी थका हुआ और नशे में भी था। जब कहासुनी हुई तो उसने पर होटल कर्मचारी चंदन पाठक पर हमला कर दिया।

इससे होटल कर्मी चारपाई पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने अपने जूतों से उस पर हमला किया।

इससे चंदन पाठक की मौत हो गई। वहीं आरोपी भी नशे में और थका होने की वजह से वहीं लेट गया। जब वह उठा तो होटल कर्मी को मृत देख वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।\

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.