ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) देहरादून ने प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं।

आज राज्य के पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जबकि दो जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में तापमान लगातार माइनस में बना हुआ है, जिससे ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कई क्षेत्रों में सड़कें फिसलन भरी होने से यातायात प्रभावित हो सकता है।

इन जिलों में घना कोहरा

वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने के कारण वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। खासतौर पर हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

मुनस्यारी में माइनस 24 डिग्री

ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम बताया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड के सात शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

औली में बर्फ देखने उमड़े पर्यटक

चमोली जिले के औली में हुई बर्फबारी के बाद नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। टावर नंबर-10 के आसपास जमी बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां पर्यटक स्कीइंग और बर्फ से जुड़े अन्य खेलों का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में बना रहेगा, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन रात की ठंड अभी बनी रहेगी।

देहरादून का मौसम

राजधानी देहरादून में आज मौसम मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल देहरादून के लिए बारिश या कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.