ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल/ओखलकांडा। छीड़ाकान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर 17, नवंबर को सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत होने के साथ दो लोग घायल हो गए थे।

बता दें कि, यहां अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन ने इस सड़क की सुध नहीं ली।

छीड़ाकान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर 17 नवंबर को सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत होने के साथ दो लोग घायल हो गए थे।

हादसे में मृतक नरेश पनेरू के परिवार के पंकज भट्ट ने खनस्यूं थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि छीड़ाखान-मिडार मोटर मार्ग पर अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी  प्रशासन, संबंधित निर्माण एजेंसी ने इस सड़क की सुध नहीं ली।

पनेरु ने कहा कि 17 नवंबर को वाहन खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इसके लिए सड़क बनाने वाला संबंधित विभाग, स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की लापरवाही सामने आई है।

मामले के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। कई साल से ज्ञापन देने और आवाज उठाने के बावजूद किसी ने सुध नहीं ली। कहा कि जल्द ग्रामीणों के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान राम सिंह चिलवाल, शोभन सिंह, डूंगर सिंह मेहरा, सुरेश सिंह मेहरा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.