ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में नैनीताल का संजय बिष्ट शहीद हुए

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

जम्मू कश्मीर। राजौरी में नैनीताल का लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर कहा गई है।
आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव का रहने वाले संजय बिष्ट भी शहीद हो गये।

शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया।

संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटा था।

संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं।

अविवाहित संजय की राजौरी जिले में आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाला के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।

यह भी पढ़ें :  गुरु तेग बहादुर स्कूल में सात दिवसीय बेसिक स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सम्पन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.