ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित ईजा बैंणी महोत्सव में की शिरकत,नैनीताल जिले को दी 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईजा बैंणी महोत्सव में शिरकत की इस दौरान उन्होंने नैनीताल जिले को 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जगह-जगह पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर और कलश यात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची थी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जिस तरह मातृशक्ति ने यहां अभिनंदन किया है ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्हें इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित करने का मौका मिला है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित भी किया और कन्या पूजन करते हुए बच्चियों को टीका लगाकर उनकी पूजा की साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा भी की। 

प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी नंदा गौरा योजना की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 20 दिसंबर करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा पूरे शहर के अलग अलग स्थान पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए।

पूरे शहर भर में आयोजित हुए इस महोत्सव में हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए पूरे राज्य के अन्य जनपदों की योजनाओं का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जल्द ही सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई और योजनाएं भी लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत : स्कॉलर्स होम की ऑनलाइन राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में दिखी भक्ति और संस्कारों की झलक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.