ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंदउत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरलहल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टांडा में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन एवं जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के दिशा-निर्देशों के तहत स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अध्यक्ष प्रधान संगठन ओखलकांडा एवं ग्राम प्रधान मदन परगाॅई ने किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत टांडा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और शिक्षकों को कूड़े के सही प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि ठोस कूड़े, विशेषकर पन्नियों और प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग एकत्रित करना क्यों जरूरी है।

ग्राम प्रधान मदन परगाॅई ने शिक्षकों को प्लास्टिक और पन्नियां इकट्ठा करने के लिए एक-एक बोतल भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि इन बोतलों में बड़ी मात्रा में पन्नियां भरी जा सकती हैं, जिससे उन्हें इधर-उधर फैलने और जलाने से रोका जा सकेगा। इससे गांव और विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में पूरी ग्राम पंचायत में घर-घर ऐसी बोतलें वितरित की जाएंगी और लोगों से अपील की जाएगी कि वे घरों में निकलने वाली अनावश्यक पन्नियों को इन्हीं बोतलों में एकत्र करें, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.