ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंदउत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरलहल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का “ऑपरेशन लगाम”, सड़क पर बेलगाम चालकों पर भारी

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन लगाम” तेज, बेलगाम चालकों पर बड़ी कार्रवाई; 7 ड्रंक एंड ड्राइव चालक गिरफ्तार, 75 वाहन सीज, 24 डीएल निरस्त

नैनीताल की सड़कों में रैश ड्राइविंग, काली फ़िल्म, ड्रंक एंड ड्राइव व हूटर पर पुलिस का शिकंजा

लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही, 7 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, 75 वाहन सीज, 24 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना है।

एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और सीपीयू टीमों द्वारा जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना या दोषपूर्ण नंबर प्लेट और अवैध हूटर लगाने वालों पर कार्रवाई की गई।

17 मई से 21 मई 2026 तक चले विशेष अभियान में रैश ड्राइविंग के मामलों में 38 वाहन सीज किए गए, जबकि 7 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। इस कार्रवाई में ₹1,05,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ 5 वाहन सीज कर ₹6,000 का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ 3 वाहन सीज, 2 डीएल निलंबित तथा ₹30,500 का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गलत या दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 57 वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट संचालित 67 वाहनों के चालान किए गए। अवैध हूटर लगाने पर भी एक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 1704 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 वाहन सीज किए गए, 24 डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई तथा कुल ₹4.19 लाख का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.