ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंदउत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरलहल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी के अंत्येष्टि कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून से लौटने के पश्चात शोक व्यक्त करते हुए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड ने एक सच्चा सिपाही और दूरदर्शी नेता को खो दिया है।

उन्होंने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी के नेतृत्व में राज्य में कई जनकल्याणकारी एवं नीतिगत फैसले लिए गए, जिनमें पंचायतों में महिलाओं के आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना, 108 आपातकालीन सेवा का विस्तार तथा लोकायुक्त कानून जैसे महत्वपूर्ण कदम शामिल रहे।

महापौर ने कहा कि केंद्र में भूतल परिवहन मंत्री रहते हुए खंडूरी ने ‘शाइनिंग इंडिया’ अभियान के अंतर्गत स्वर्णिम चतुर्भुज (गोल्डन क्वाड्रिलेटरल) परियोजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने यह भी कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके साथ कार्य करने का अनुभव व्यक्तिगत रूप से प्रेरणादायक रहा।

उन्होंने कहा कि राजकीय और जनहित के कार्यों के लिए भुवन चंद्र खंडूरी को हमेशा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.