ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंदउत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरलहल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Ajay Bhatt ने शुक्रवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस द्वारा प्रस्थान कर सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi के “ईंधन बचाओ – पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। बस, ट्रेन एवं साझा वाहनों जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सांसद ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने आमजन से निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम करने और ऊर्जा संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की।

अजय भट्ट ने कहा कि “राष्ट्र प्रथमकी भावना के साथ उठाया गया प्रत्येक छोटा कदम भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के 124वें वर्ष में कदली वृक्ष चयन की परंपरा शुरू, मंगोली में विधि-विधान से हुआ पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.