ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस की पाठशाला में सीओ  ने स्कूली छात्र- छात्राओं को जागरूक कर दी महत्वपूर्ण जानकारी

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान चलाये जा रहे हैं।

  हल्द्वानी।  आज  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली/ सीओ ऑप्स द्वारा सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवलचौड में पुलिस की पाठशाला में छात्र- छात्राओं को साईबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। 

      वर्तमान समय में साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि के कारण सतर्क रहने, किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करने व अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नम्बर, निजी फोटोग्राफ, ओ0टी0पी0 आदि साझा न करने हेतु जागरुक किया गया।

      साईबर फ़्रॉड हो जाने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करने के बारे में अवगत कराया गया।

       इसके अतिरिक्त सभी को उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति मॉड्यूल* की जानकारी भी दी गई। 

      यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने की हिदायत दी गई तथा ट्रैफिक आई एप्प की भी जानकारी दी गई।।   

      बताए गए उपरोक्त विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों और परिजनों से सांझा करने की अपील की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ज्योलीकोट में 26 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.