ब्रेकिंग न्यूज़

 कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के साथ कोचिंग सचालक ने किया दुष्कर्म,आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार

उधम सिंह नगर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में कोचिंग सेंटर चलाता है। 16 वर्षीय छात्रा उसके कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी छात्रा को बहाने से अपने साथ एक होटल ले गया…जहां उसने उसके साथ गलत काम किया।

आरोपी ने छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी।बाद में छात्रा ने पूरी बात अपने पिता को बताई। इसके बाद पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना में शिकायत दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।शनिवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
खबर व हेडिंग बनाएं

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हल्द्वानी-काठगोदाम में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.