ब्रेकिंग न्यूज़

भिकियासैण के दयौना में मंदिर का दानपात्र तोड़ 35 हजार पार, दो दुकानों के ताले भी चटकाए

भिकियासैण। पटवारी क्षेत्र बौली के दयौना गांव में अज्ञात चोरों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने माता मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर करीब 35 हजार रुपये की नगदी उड़ा ली। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ग्राम प्रधान अंजली नेगी ने बताया कि चोरों ने दयौना स्थित माता मंदिर में धावा बोलते हुए दानपात्र को निशाना बनाया और उसमें रखी नगदी चोरी कर ली। इसके बाद पास में स्थित कुबेर सिंह और राजेंद्र सिंह की दुकानों के ताले भी तोड़ दिए। हालांकि दुकानों से चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके।

घटना का पता शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को चला, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना एसडीएम को देते हुए शीघ्र खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, उक्रांद नेता तुला सिंह तड़ियाल ने भी चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश करने तथा क्षेत्र में फेरी लगाने वाले लोगों का सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.