हल्द्वानी। स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान हुए कथित नकल प्रकरण की जांच अब आमजन और अभ्यर्थियों के सामने होगी। माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग 3 और 4 अक्टूबर को सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में जनसुनवाई करेगा।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –

2 अक्टूबर (गुरुवार): आयोग का हल्द्वानी आगमन।

3 अक्टूबर (शुक्रवार): सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई।

4 अक्टूबर (शनिवार): सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई। दोपहर 1 बजे आयोग का देहरादून प्रस्थान।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि “जनसुनवाई का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों, नागरिकों और हितधारकों की बातें सीधे आयोग तक पहुँचाना है।

आयोग की जांच को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अपील की है कि अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपनी शिकायतें और सुझाव आयोग के समक्ष रख सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 15 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.