ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। सुंदरपुर गौलापार में लैंड फ्रॉड करने वाले दीपांशु बेलवाल को कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने आज कैंप कार्यालय में पेश किया।

इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने दीपांशु बेलवाल को एक सप्ताह में पीड़ित लोगों को उनकी रकम वापस लौटने के साथ ही पुनः आयुक्त दरबार में पेशी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को आयुक्त कैंप कार्यालय में विगत माह गौलापार सुंदरपुर बेलवाल गांव के लोगों द्वारा लैंड फ्रॉड की शिकायत के बाद आयुक्त कार्यालय में पेशी के लिए नहीं आ रहे दीपांशु बेलवाल को आज पुलिस द्वारा आयुक्त कार्यालय में पेश किया गया।

जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने दीपांशु बेलवाल को एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों से ली गई रकम वापस करने और पुनः एक सप्ताह में आयुक्त कार्यालय में पेशी किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे : कैबिनेट मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.